बरहेट में 20 जिंदा बम मिला, किया निष्क्रिय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र के तलबड़िया गांव में रविवार को भारतीय स्टेट बैंक के पीछे स्थित पोखर के किनारे से थाना पुलिस ने भारी संख्या में जिंदा बम बरामद किया है. खबर है कि बरामदगी से पूर्व दो बम बलास्ट भी हुए हैं. ग्रामीणों ने बम होने की सूचना पुलिस का दी थी. बम को […]
विज्ञापन
बरहेट : थाना क्षेत्र के तलबड़िया गांव में रविवार को भारतीय स्टेट बैंक के पीछे स्थित पोखर के किनारे से थाना पुलिस ने भारी संख्या में जिंदा बम बरामद किया है. खबर है कि बरामदगी से पूर्व दो बम बलास्ट भी हुए हैं. ग्रामीणों ने बम होने की सूचना पुलिस का दी थी. बम को कुछ ग्रामीणों ने देखा और यह बात धीरे-धीरे आग की तरह फैल गयी. ग्रामीणों ने बरहेट थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तलबड़िया पोखर के किनारे पहुंच कर सभी बम को निष्क्रिय किया. बम की खबर से पूरे प्रशासन महकमा में हड़कंप मच गया.
कहीं बैंक तो नहीं था टारगेट : अपराधियों द्वारा बैंक के पीछे पोखर के किनारे रखे गये बम कई सवाल खड़ा कर रहा है. अपराधी कहीं बैंक को तो टारगेट नहीं बनाये हुए थे.
एक साथ इतनी भारी संख्या में बम का मिलना यह साफ होता है कि अपराधी कहीं न कहीं किसी को अवश्य टारगेट बनाये हुए थे. हालांकि पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




