गुड न्यूज . पांच पंचायतों के नौ राजस्व गांवों को मिलाकर बरहरवा नगर पंचायत का प्रारूप तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Mar 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा नपं का प्रारूप स्वीकृत, घोषणा जल्द बरहरवा : नगर पंचायत बरहरवा का अब सपना साकार होते दिख रहा है. सूबे के रघुवर सरकार के नगर विकास विभाग ने बरहरवा बाजार सहित पांच पंचायतों के नौ राजस्व गांवों को मिलाकर तैयार बरहरवा नगर पंचायत का प्रारूप को स्वीकृत कर लिया है. जिसकी अधिसूचना संख्या 08/114 […]
विज्ञापन
बरहरवा नपं का प्रारूप स्वीकृत, घोषणा जल्द
बरहरवा : नगर पंचायत बरहरवा का अब सपना साकार होते दिख रहा है. सूबे के रघुवर सरकार के नगर विकास विभाग ने बरहरवा बाजार सहित पांच पंचायतों के नौ राजस्व गांवों को मिलाकर तैयार बरहरवा नगर पंचायत का प्रारूप को स्वीकृत कर लिया है. जिसकी अधिसूचना संख्या 08/114 जारी कर दी है. प्रारूप तैयार होने के बाद नगर पंचायत की संचिका अब वित्त विभाग को भेजी जायेगी जहां से नगर पंचायत का बजट तैयार करने के बाद वित्त विभाग रिपोर्ट भेज देगी.
जिसके बाद सरकार इसकी विधिवत घोषणा करेगी. जिसके लिए बरहरवा वासियों को थोड़ा सा और इंतजार करना होगा. नगर पंचायत में वार्डों का विखंडन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीट का बंटवारा होने के बाद चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी. अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पंचायत चुनाव बरहरवा में होगा. नगर पंचायत कार्यालय के लिए जमीन भी अभी से ही तलाशना शुरू हो गया है. बरहरवा नगर पंचायत बनाने को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से कई बार मुलाकात कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




