मुख्यमंत्री जनसंवाद में साहिबगंज का कोई मामला नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जन संवाद में साहिबगंज के प्रभारी डीसी सह एसी निरंजन कुमार ने सोमवार को हिस्सा लिया. लगभग डेढ घंटे तक चले जनसंवाद में साहिबगंज का एक भी मामला नहीं आया. श्री कुमार ने बताया कि साहिबगंज जिले के 746 जन संवाद मामला में अब तक 612 मामलों […]
विज्ञापन
साहिबगंज : वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जन संवाद में साहिबगंज के प्रभारी डीसी सह एसी निरंजन कुमार ने सोमवार को हिस्सा लिया. लगभग डेढ घंटे तक चले जनसंवाद में साहिबगंज का एक भी मामला नहीं आया. श्री कुमार ने बताया कि साहिबगंज जिले के 746 जन संवाद मामला में अब तक 612 मामलों का निष्पादन िकया जा चुका है.
134 मामलों का निष्पादन कार्य जारी है. जनसंवाद में साहिबगंज से किसी भी मामले में सीएम कुछ भी जानकारी ले सकते हैं, लेकिन पूरे जनसंवाद के दौरान साहिबगंज का एक भी मामला नहीं आया. इस जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी डीसी के अलावा पुलिस कप्तान सुनील भास्कर, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल, सीएस डॉ बी मरांडी, डीएसई जयगोविंद सिंह, डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, डीइओ भेलेरियन तिर्की आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




