हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत

Published at :01 Feb 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत

पतना : राजमहल-फरक्का मुख्य पथ पर रांगा थाना क्षेत्र के केसरो के पास शनिवार रात हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. बाकुड़ी निवासी कमल चावड़ा का हाइवा संख्या जेएच 18 बी8738 बाकुड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत […]

विज्ञापन

पतना : राजमहल-फरक्का मुख्य पथ पर रांगा थाना क्षेत्र के केसरो के पास शनिवार रात हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. बाकुड़ी निवासी कमल चावड़ा का हाइवा संख्या जेएच 18 बी8738 बाकुड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही लाल रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल को रक्शाे के पास हाइवा ने घक्का मार दिया. इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार पश्चिम बंगाल मालदा निवासी ग्रिल मिस्त्री मो जाहिद शेख (45) घायल हो गया.

उसे स्थानीय ग्रामीणों ने उधवा के अस्पताल में भरती कराया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मालदा रेफर कर दिया. मालदा ले जाने के क्रम में फरक्का में ही जाहिद शेख की मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और हाइवा को जब्त कर चालक के विरुद्ध कांड संख्या 06/16 दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola