ननबैंकिंग कंपनी की संपत्ति िकया जब्त

बोरियो : हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मो सगीर अंसारी व आमिर हुसैन के सील किये गये मकान को रविवार को दंडाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार भगत ने खोला. यहां से ननबैंकिंग कंपनी सुराहा माइक्रोफाइनेंस व सुभम इंडिया प्राइवेट के सामान को जब्त किया गया. इसके बाद सामान को थाना में लाया गया. बता दें […]
बोरियो : हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मो सगीर अंसारी व आमिर हुसैन के सील किये गये मकान को रविवार को दंडाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार भगत ने खोला. यहां से ननबैंकिंग कंपनी सुराहा माइक्रोफाइनेंस व सुभम इंडिया प्राइवेट के सामान को जब्त किया गया. इसके बाद सामान को थाना में लाया गया.
बता दें कि तीन वर्ष पूर्व फरवरी 2013 में हाइकोर्ट के निर्देश पर दोनों ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया गया था. इस मामले में बोरियो थाना में कांड संख्या 147/2013 दर्ज है. इस अवसर पर बीरियो थाना के एसआइ नंदकिशोर सिंह, जहांगीर अंसारी, मुजफ्फर अंसारी सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे. बता दें कि इन ननबैंकिंग कंपनियों ने क्षेत्र के लोगाें को लाखों रूपये का चूना लगाया है. मकान री-ओपेन हो जाने से निवेशकों में हडकंप मचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




