पुस्तक स्टोर में ग्रिल तोड़कर हजारों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

दो कंप्यूटर, दो कैमरा, ढ़ाई हजार रुपये व अन्य सामान ले भागे चाेर साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी थाना से 50 मीटर की दूरी पर शशि पुस्तक भंडार से बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की सामग्री की चोरी कर ली. दुकानदार शशि सिन्हा ने बताया कि दुकान में रखे दो कंप्यूटर, दो […]
विज्ञापन
दो कंप्यूटर, दो कैमरा, ढ़ाई हजार रुपये व अन्य सामान ले भागे चाेर
साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी थाना से 50 मीटर की दूरी पर शशि पुस्तक भंडार से बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की सामग्री की चोरी कर ली. दुकानदार शशि सिन्हा ने बताया कि दुकान में रखे दो कंप्यूटर, दो कैमरा, ढ़ाई हजार रुपये व अन्य सामान चाेर ले भागा. सुबह जब दुकान खोलने आया तो ताला टूटा देखकर चोरी का पता चला. शशि ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है. इस बाबत जिरवाबाड़ी थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




