भ्रष्टाचार मिटाने का लिया संकल्प

Published at :31 Jan 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मिटाने का लिया संकल्प

साहिबगंज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर युवा कांग्रेस के राजमहल लोकसभा अध्यक्ष अनिल कुमार ओझा के नेतृत्व में शनिवार को गांधी प्रतिमा स्थल से सद्भावना मार्च निकाला गया. जो शहर के सभी प्रमुख मार्ग से होते हुये पुन: महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल के पास समाप्त हुआ. इसके बाद महात्मा गांधी की […]

विज्ञापन

साहिबगंज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर युवा कांग्रेस के राजमहल लोकसभा अध्यक्ष अनिल कुमार ओझा के नेतृत्व में शनिवार को गांधी प्रतिमा स्थल से सद्भावना मार्च निकाला गया. जो शहर के सभी प्रमुख मार्ग से होते हुये पुन: महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल के पास समाप्त हुआ. इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अनिल कुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई.

जिसमे सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी काे याद किया तथा उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही यह भी संकल्प लिया कि जिले से भ्रष्टाचार को समूल रूप से उखाड़ फेंका जायेगा और भ्रष्ट पदाधिकारियों को चिह्नित कर उसके खिलाफ जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से विशाल जन आंदोलन और चक्का जाम किया जायेगा.

किसी भी कीमत पर कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस जिले में भ्रष्टाचार बरदाश्त नहीं करेगी. जनता का हक दिलाकर ही रहेगी. इस दौरान युवा कांग्रेस के फिरोज अख्तर, वीरेंद्र साह, जमाल, राजेश चौधरी, ललन ठाकुर, मनोज, धर्मेंद्र, जनार्दन, नजरूल, मुनीलाल सिंह, सब्दुल, अखलाक नदीम, सद्दाम हुसैन, यासिर अराफात, अनिस, सादिक अंसारी, साबिर, राजीव, ज्योतिष गुप्ता, पप्पू झा, राजेश राय, अमित कुमार, दुखन रविदास, आसिफ, रेहान, जमालुद्दीन, राजू गुप्ता सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola