स्टेशन से उड़ायी मोटरसाइकिल

Published at :28 Jan 2016 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन से उड़ायी मोटरसाइकिल

बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के बीच गुमानी रेलवे स्टेशन के पूर्व टिकट काउंटर के समीप से 25 जनवरी की संध्या 7 बजे अज्ञात चोरों द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर के मो0 इस्लाम अपना पैशन प्रो मोटर जेएच18सी2383 को टिकट काउंटर के समीप खड़ा कर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन […]

विज्ञापन
बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के बीच गुमानी रेलवे स्टेशन के पूर्व टिकट काउंटर के समीप से 25 जनवरी की संध्या 7 बजे अज्ञात चोरों द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर के मो0 इस्लाम अपना पैशन प्रो मोटर जेएच18सी2383 को टिकट काउंटर के समीप खड़ा कर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने वाले मेहमान को रिसिव करने के लिये प्लेटफॉर्म पर गये थे.जब कुछ देर बाद मो0 इस्लाम वापस लौटे तो देखा कि उनका बाइक वहां से गायब है.मामले की सूचना बरहरवा जीआरपी थाना व कोटालपोखर थाना पुलिस को दी.पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया.
पहले तो जीआरपी द्वारा पीओ उनके क्षेत्र में नहीं पड़ने को लेकर टाल-मटोल किया जाने लगा.जिसके बाद एसआरपी धनबाद को शिकायत किया गया.एसआरपी के पहल पर बरहरवा जीआरपी थाना में कांड संख्या 01/16 के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola