तालाबंदी के विरोध में प्रखंड कार्यालय पहुंचे शिक्षक व बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय धनजोरी में पोशाक वितरण में अनियमितता व जनप्रतिनिधि को सूचना दिये बगैर वितरण कर दिये जाने को लेकर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने विद्यालय में तालाबंदी कर दिया. राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि धनजोरी मौजा के कोई भी जनप्रतिनिधि पोशाक वितरण में मौजूद नहीं […]
विज्ञापन
बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय धनजोरी में पोशाक वितरण में अनियमितता व जनप्रतिनिधि को सूचना दिये बगैर वितरण कर दिये जाने को लेकर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने विद्यालय में तालाबंदी कर दिया. राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि धनजोरी मौजा के कोई भी जनप्रतिनिधि पोशाक वितरण में मौजूद नहीं थे. पोशाक की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है.
पोशाक कमीशन खोरी का भेंट चढ़ गया है. इधर तालाबंदी के विरोध में विद्यालय के दर्जनों बच्चों व शिक्षक ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर तालाबंदी का विरोध किया और कहा कि पोशाक की गुणवत्ता रहने के बावजूद ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनमानी तरीके से विद्यालय संचालन करना चाहते हैं. उक्त मौके पर विद्यालय के सचिव राधा पंडित,क्रय समिति के विश्वनाथ पंडित,जयकांत पंडित,मुखिया सलोनी मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.
क्या कहते हैं बीइइओ
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रघुनाथ दास ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




