बंदरगाह के विस्थापितों में बंटा 40.5 लाख मुआवजा

Published at :26 Jan 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
बंदरगाह के विस्थापितों में बंटा 40.5 लाख मुआवजा

साहिबगंज : साहिबगंज के समदा घाट पर बनने वाले विशाल बंदरगाह के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस बंदरगाह के लिए जिन लोगों की जमीन व घर का अधिग्रहण किया गया है उन्हें मुआवजा देना शुरू कर दिया गया है. साेमवार को नौ लाभुकों के बीच करीब 40 लाख 45 हजार 431 रुपया […]

विज्ञापन
साहिबगंज : साहिबगंज के समदा घाट पर बनने वाले विशाल बंदरगाह के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस बंदरगाह के लिए जिन लोगों की जमीन व घर का अधिग्रहण किया गया है उन्हें मुआवजा देना शुरू कर दिया गया है.
साेमवार को नौ लाभुकों के बीच करीब 40 लाख 45 हजार 431 रुपया वितरण किया गया. ये ऐसे लाभुक हैं जिनका घर व पेड़ इस बंदरगाह के अधीन गया है. आगे की प्रक्रिया में इनकी भूमि के लिए भी मुआवजा दिया जायेगा. बंदरगाह निर्माण के लिए यह पहली बार है जब कोई मुआवजा लाभुकों के बीच बांटा गया. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो जल्द जमीन का मुआवजा भी बांटा जायेगा. खबर है कि जमीन के मुआवजे के लिए आयुक्त कार्यालय सेफाइल आना बांकी है. दो दिन पहले जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जा चुकी है. सोमवार को चेक वितरण के साथ कई अटकलों पर भी विराम लग गया है. जिन्हें चेक बांटा गया उनमें फुलचंद्र मंडल, भविष्य मंडल, कुलदीप मंडल, बुद्धो देवी, धोतो मंडल आदि शामिल हैं. मौके पर डीपीआरओ रामनिवास सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी विनय मिश्रा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमित प्रकाश आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola