डीसी को किताब सौंपा, कहा- साहिबगंज खासमहल नहीं

Published at :15 Jan 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी को किताब सौंपा, कहा- साहिबगंज खासमहल नहीं

खासमहल उन्मूलन समिति के सदस्य डीसी से मिले साहिबगंज : खासमहल उन्मूलन समिति के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह डीसी उमेश प्रसाद सिंह को साहिबगंज खासमहल नहीं है संबंध में 100 पेज का किताब सौंपा. किताब के माध्यम से जानकारी देते हुए समिति के विष्णुदेव सिंह, बोदी सिन्हा ने बताया कि खासमहल साहिबगंज की जमीन […]

विज्ञापन
खासमहल उन्मूलन समिति के सदस्य डीसी से मिले
साहिबगंज : खासमहल उन्मूलन समिति के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह डीसी उमेश प्रसाद सिंह को साहिबगंज खासमहल नहीं है संबंध में 100 पेज का किताब सौंपा. किताब के माध्यम से जानकारी देते हुए समिति के विष्णुदेव सिंह, बोदी सिन्हा ने बताया कि खासमहल साहिबगंज की जमीन नहीं है. पूर्व मंत्री जोबा मांझी द्वारा विधानसभा के पटल पर इस बात को रखा गया था. जिसमें समिति ने भी माना था कि यह जमीन खासमहल नहीं बल्कि रैयती भूमि है.
साथ ही खासमहल नहीं के बारे में सरकार का पत्र, समिति का पत्र व इनके आधार से संबंधित जानकारी सौंपी गयी. मौके पर ही रजिस्टर टू का सर्टिफाइ कॉपी नहीं मिलने की भी बात कही गयी. इस पर ध्यान देने का आश्वासन दिया गया. इधर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉक्यूमेंट को खंगालने के बाद जानकारी सरकार को भेजी जायेगी. जिससे यहां के मूलवासी के समस्याओं का निदान हो सके. मौके पर समिति के सुनील भरतिया, कमल महावर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola