ePaper

सीएचसी में सात टीबी मरीज लिये गये गोद, मिले पोषण किट

Updated at : 09 Sep 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में सात टीबी मरीज लिये गये गोद, मिले पोषण किट

बरहरवा सीएचसी में निक्षय मित्र दिवस मनाया गया, जिसमें एमओआइसी डॉ. पंकज कर्मकार मुख्य अतिथि थे। बरहरवा प्रखंड के सीआइ उमेश मंडल ने पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट प्रदान की। पटना और साहिबगंज के पर्यवेक्षक भी मरीजों को पोषण किट देकर समर्थन देने में शामिल हुए। डॉ. कर्मकार ने नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार, सफाई और स्वास्थ्य जांच की सलाह दी। उन्होंने निक्षय मित्र दिवस का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और मरीजों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना बताया। उन्होंने स्वस्थ समाज और विभाग के समन्वय से 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा. बरहरवा सीएचसी में मंगलवार को निक्षय मित्र दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से एमओआइसी डॉ. पंकज कर्मकार उपस्थित थे. इस दौरान बरहरवा प्रखंड के सीआइ उमेश मंडल ने मानवता का परिचय देते हुए पांच टीबी मरीजों को गोद लिया और प्रत्येक मरीज को पोषण किट प्रदान किया. साथ ही, पटना प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका मीना हांसदा एवं साहिबगंज सदर से पृथ्वीराज द्वारा भी एक-एक टीबी मरीज को गोद लेकर पोषण किट प्रदान किया गया. एमओआइसी डॉ. पंकज कर्मकार ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, साफ-सफाई रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र दिवस का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और मरीजों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना है. उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज और स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य करेंगे, तभी 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सकेगा. इस मौके पर डॉ. ऋषभ देव, बीपीएम संजय सिंह, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, एसटीएस, टीबीएचवी, बीटीटी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola