बोरियो में सड़क जाम, राहगीर परेशान

Published at :10 Jan 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
बोरियो में सड़क जाम, राहगीर परेशान

साहिबगंज/बोरियो : बोरियो के साहिबगंज तीनपहाड़ बस स्टैंड में शनिवार को बस स्टैंड के समीप जाम लगने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इस दिन सप्ताहिक हाट लगता है जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है. बावजूद छोटी सड़कों पर दर्जनों वाहनों के आने जाने के क्रम में जाम […]

विज्ञापन

साहिबगंज/बोरियो : बोरियो के साहिबगंज तीनपहाड़ बस स्टैंड में शनिवार को बस स्टैंड के समीप जाम लगने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इस दिन सप्ताहिक हाट लगता है जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है. बावजूद छोटी सड़कों पर दर्जनों वाहनों के आने जाने के क्रम में जाम लग जाता है.

लगभग आधे घंटे जाम लगने से कई राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन प्रशासन द्वारा जाम हटाने को लेकर कोई पहल नहीं की गयी. यदि किसी तरह की अप्रिय घटना घट जाय तो इसका जिम्मेवार कौन होगा. इस संदर्भ मे बोरियो बीडीओ गौतम कुमार भगत ने बताया कि बोरियो पुलिस को जाम हटाने का निर्देश दिया जा रहा है एवं हाट के दौरान गाड़ियों को खुली जगह में लगाने को लेकर वार्तालाप की जायेगी. ताकि राहगीरों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola