यात्रियों ने की तोड़फोड़

साहिबगंज स्टेशन पर घंटों ट्रेन रूकने से आक्रोश साहिबगंज : 53042 डाउन जयनगर हावड़ा पैसेंजर ट्रेन को दो घंटे तक साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने गुरुवार शाम चार बजे जमकर स्टेशन में तोड़फोड़ किया. गुस्साये यात्रियों ने पूछताछ केंद्र के शीशे, कुरसी, माइक, सूचना पट व टेलीफोन रिसिवर तोड़ डाले. […]
साहिबगंज स्टेशन पर घंटों ट्रेन रूकने से आक्रोश
साहिबगंज : 53042 डाउन जयनगर हावड़ा पैसेंजर ट्रेन को दो घंटे तक साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने गुरुवार शाम चार बजे जमकर स्टेशन में तोड़फोड़ किया. गुस्साये यात्रियों ने पूछताछ केंद्र के शीशे, कुरसी, माइक, सूचना पट व टेलीफोन रिसिवर तोड़ डाले.
साथ ही एएसएम कार्यालय के कुरसी, टेलीफोन सेट व अन्य सामान को निकाल कर प्लेटफार्म के बाहर ट्रैक पर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सदलबल पहुंचे लेकिन उनके आने तक यात्री वापस ट्रेन में बैठ चुके थे. स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह ने भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली और सामानों की तुरंत मरम्मत का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










