राज्य भर में शांतिपूर्ण रहा बंद, 205 गिरफ्तार

Published at :30 Dec 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य भर में शांतिपूर्ण रहा बंद, 205 गिरफ्तार

स्थानीयता नीति तैयार करने की मांग को लेकर साहिबगंज/रांची : स्थानीयता नीति को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा बुलायी गयी बंदी का कोई असर संताल परगना में नहीं रहा. हालांकि दुमका में आधे घंटे के लिए आदिवासियों ने शहर में सड़क जाम कर दिया. बाद में पुन: यातायात चालू हो गया. साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा व जामताड़ा […]

विज्ञापन
स्थानीयता नीति तैयार करने की मांग को लेकर
साहिबगंज/रांची : स्थानीयता नीति को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा बुलायी गयी बंदी का कोई असर संताल परगना में नहीं रहा. हालांकि दुमका में आधे घंटे के लिए आदिवासियों ने शहर में सड़क जाम कर दिया. बाद में पुन: यातायात चालू हो गया. साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा व जामताड़ा जिले में कुछ भी गतिविधि नहीं देखी गयी.
वहीं, राज्य भर में आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत झारखंड बंद शांतिपूर्ण रहा. राजधानी में पहली बार बंद के दौरान कानून का राज दिखा. सड़क पर डर का माहौल नहीं दिखा. बंद का पूरे राज्य में मिला-जुला असर रहा. इस दौरान रांची के शहरी क्षेत्र में 141 और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 59 लोग गिरफ्तार किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola