दिल्ली में दावं आजमायेंगे साहिबगंज के पहलवान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता ग्रिको रोमन फ्री स्टाइल का आयोजन आगामी जनवरी के प्रथम सप्ताह में दिल्ली शिवाजी स्टेडियम में किया जायेगा. झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता की ओर से राष्ट्रीय स्तर के लिये साहिबगंज में चार खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिसमें मनीष कुमार यादव 50 केजी, कुंदन कुमार यादव 55 […]
विज्ञापन
साहिबगंज : राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता ग्रिको रोमन फ्री स्टाइल का आयोजन आगामी जनवरी के प्रथम सप्ताह में दिल्ली शिवाजी स्टेडियम में किया जायेगा. झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता की ओर से राष्ट्रीय स्तर के लिये साहिबगंज में चार खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिसमें मनीष कुमार यादव 50 केजी, कुंदन कुमार यादव 55 केजी, राजेंद्र कुमार यादव 60 केजी, भीष्म यादव 65 केजी में 31 दिसंबर को रांची से दिल्ली के लिये रवाना होंगे. मंगलवार को सभी खिलाड़ी वनांचल ट्रेन से रांची के लिये रवाना हुए.
मनोज पासवान, अरुण विश्वकर्मा, मुरलीधर ठाकुर, यूको बैंक प्रबंधक अभिषेक मिश्रा, अरिवंद गुप्ता, सुनील सुलभ यादव ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी. सभी खिलाड़ियों को एलसीसी प्राचार्य उत्तम कुमार, भगवान राय, अनिल यादव ने जीत की शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




