गरीबों में बंटेगा 17167 कंबल

साहिबगंज : गरीबों को ठंड से नहीं मरने दिया जायेगा. जिले में जिला प्रशासन की ओर से कंबल वितरण किया जा रहा है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से अंचल कार्यालय, नगर परिषद, नगर पंचायत व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कुल 17167 […]
साहिबगंज : गरीबों को ठंड से नहीं मरने दिया जायेगा. जिले में जिला प्रशासन की ओर से कंबल वितरण किया जा रहा है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से अंचल कार्यालय, नगर परिषद, नगर पंचायत व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कुल 17167 कंबल का वितरण किया जायेगा.
इसके लिए सभी सीओ, नगर परिषद व नगर पंचायत के पदाधिकारी को समय पर वितरण करने का निर्देश दिया गया है. साहिबगंज में स्टेशन व कई फुटपाथ पर पिछले दिनों नप प्रशासन की ओर से कंबल का वितरण किया गया है. बचे स्थानों में भी कंबल का वितरण जल्द किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




