बसाहा में तीन दर्जन लोग मलेरिया से आक्रांत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

मंडरो : मंडरो प्रखंड के बसाहा गांव में तीन दर्जन से भी अधिक लोग मलेरिया से आक्रांत हैं. सूचना पाकर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ विजय हांसदा, डॉ सतीश बाबू, डॉ किरण श्रीवास्तव बसाहा गांव पहुंच कर मरीजों का इलाज किया. मालूम हो कि भाजपा विधायक ताला मरांडी एवं प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने जिला स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
मंडरो : मंडरो प्रखंड के बसाहा गांव में तीन दर्जन से भी अधिक लोग मलेरिया से आक्रांत हैं. सूचना पाकर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ विजय हांसदा, डॉ सतीश बाबू, डॉ किरण श्रीवास्तव बसाहा गांव पहुंच कर मरीजों का इलाज किया.
मालूम हो कि भाजपा विधायक ताला मरांडी एवं प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने जिला स्वास्थ्य विभाग को बसाहा गांव में मलेरिया से पीड़ित रोगी होने की सूचना दी थी. संबंध में जानकारी देते हुए जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ विजय हांसदा ने बताया कि अब तक जांच के क्रम में कुल 39 लोग मलेरिया से पीड़ित पाये गये हैं.
जिसमें संगीता सोरेन (18), मीरू हांसदा (4 वर्ष), संगीता देवी (43), होपनमय हांसदा (28), पप्पू सोरेन (27), मरांग कुड़ी बेसरा (35) आदि पीड़ित पाये गये. अवसर पर सुपरवाइजर सुमित मुर्मू, लैब टैक्निशियन नरेश कुमार, एएनएम शांति देवी, माधुरी मरांडी, सुनील किस्कू, सहित स्वास्थ्य विभाग टीम मौजूद थे. समाचार लिखे जाने तक रोगियों की जांच जारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




