मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन

साहिबगंज : मंडल कारा में गुरुवार की दोपहर जेल अदालत का आयोजन किया गया. जिसे संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सीजेएम सुभाष ने कहा कि देश-विदेश की जानकारी हेतु जेल में भी सरकार की ओर से टेलीविजन मुहैया करायी जायेगी. सूचना की जानकारी का अधिकार सभी को है. बंदियों को […]
साहिबगंज : मंडल कारा में गुरुवार की दोपहर जेल अदालत का आयोजन किया गया. जिसे संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सीजेएम सुभाष ने कहा कि देश-विदेश की जानकारी हेतु जेल में भी सरकार की ओर से टेलीविजन मुहैया करायी जायेगी. सूचना की जानकारी का अधिकार सभी को है.
बंदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आप को निचली अदालत से सर्वोच्च न्यायालय तक मुफ्त न्याय पाने का अधिकार है. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्राधिकार के सचिव सुभाष, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी आनंदमणि त्रिपाठी, प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, जेलर मानिक चंद्र राम, अधिवक्ता डीके सिंह, अरविंद गोयल, रंजन सिंह, संजय कुमार, रमेश श्रीवास्तव, सरदार आनंद गोपाल सिंह, उमा शंकर प्रसाद के अलावा तमाम बंदी व जेल आरक्षी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




