??????????? ?? 122 ? ?????????? ?? ??? ?????? 124 ??? ?????????? ??

Published at :10 Dec 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
??????????? ?? 122 ? ?????????? ?? ??? ?????? 124 ??? ?????????? ??

लिट्टीपाड़ा के 122 व अमड़ापाड़ा के बूथ संख्या 124 में पुनर्मतदान आज – प्रशासन की ओर से मतदान की तैयारी पूरीनगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा बूथ संख्या 122 एवं अमड़ापाड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजुआ के बूथ संख्या 124 में पुनर्मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा के 122 व अमड़ापाड़ा के बूथ संख्या 124 में पुनर्मतदान आज – प्रशासन की ओर से मतदान की तैयारी पूरीनगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा बूथ संख्या 122 एवं अमड़ापाड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजुआ के बूथ संख्या 124 में पुनर्मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है. उक्त मतदान अागामी 11 दिसंबर को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपन्न होना है. बूथ संख्या 122 में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव होगा. वहीं बूथ संख्या 124 में केवल वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होना है. चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराये जाने को लेकर बूथ संख्या 122 में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय प्रभारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज व 124 में जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल मौजूद रहेंगे तथा गश्ती दंडाधिकारी सह मत पेटिका संग्रह दल में बूथ संख्या 122 में बीडीओ पाकुड़िया समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं बूथ संख्या 124 में अंचलाधिकारी महेशपुर अनुज बांडो मौजूद रहेंगे.किस मतदान कर्मी की लगी है ड्यूटीलिट्टीपाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 122 आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा में पीठासीन पदाधिकारी राम कुमार साह, पी1 रूप कुमार दास, पी2 मिथलेश कुमार, पी3 किष्टो राम टुडू एवं पी4 हरि किशोर पंडित रहेंगे. वहीं अमड़ापाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 124 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजुआ में पीठासीन पदाधिकारी मो नेसार अहमद, पी1 प्रमोद कुमार, पी2 ललित कुमार मंडल, पी3 नारद मंडल एवं पी4 अभिषेक कुमार सिंह रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola