????? ???? ?????? ?? ??????? 31 ?????? ?? ???? ???? : ?????

लंबित पड़े शौचालय का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा करें : बीडीओ फोटो नं 8 एसबीजी 5 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते बीडीओ.बीडीओ ने किया जेई व जल सहिया के साथ शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक.नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजनमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान के तहत सदर प्रखंड के 11 पंचायत में लंबित पड़े शौचालय का […]
लंबित पड़े शौचालय का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा करें : बीडीओ फोटो नं 8 एसबीजी 5 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते बीडीओ.बीडीओ ने किया जेई व जल सहिया के साथ शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक.नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजनमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान के तहत सदर प्रखंड के 11 पंचायत में लंबित पड़े शौचालय का निर्माण 31 दिसंबर 2015 तक पूर्ण करें. यह बातें सदर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को राजीव गांधी मनरेगा भवन में समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ था उसे हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा कर लेना है. ताकि राज्य सरकार को ओडीएफ का पत्र भेजा जा सके. बीडीओ श्री सिंह ने क्रमवार रूप से सभी पंचायत में बन रहे शौचालय व लंबित शौचालय की समीक्षा की. इस बाबत बीडीओ ने बताया कि सदर प्रखंड को 8682 शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था. जिसमें अब तक 4450 शौचालय का निर्माण हो चुका है. 31 दिसंबर तक 4232 शौचालय का निर्माण कर लिया जायेगा. बैठक में जेई चंदन कुमार, पिंकू यादव, बीआरपी सीमा कुमारी, एई विक्रम कुमार मंडल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जय प्रकाश मेहरा, राकेश मिश्रा, शशि कुमार, विनोद कुमार, सहित दर्जनो जल सहिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




