????? ??? ??? ????????? ??? 154 ????? ?????

तीसरे चरण में निर्विरोध बने 154 वार्ड सदस्य – 2 मुखिया व 4 पंचायत समिति सदस्य भी निर्विरोधप्रतिनिधि, साहिबगंजतीसरे चरण मे जिले के राजमहल, साहिबगंज व मंडरो प्रखंड में 154 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं. जबकि वार्ड सदस्य के 15 पद भी रिक्त रह गए हैं. जिला पंचायती राज पदाधिाकरी अजीत कुमार सिंह ने […]
तीसरे चरण में निर्विरोध बने 154 वार्ड सदस्य – 2 मुखिया व 4 पंचायत समिति सदस्य भी निर्विरोधप्रतिनिधि, साहिबगंजतीसरे चरण मे जिले के राजमहल, साहिबगंज व मंडरो प्रखंड में 154 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं. जबकि वार्ड सदस्य के 15 पद भी रिक्त रह गए हैं. जिला पंचायती राज पदाधिाकरी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि साहिबगंज प्रखंड में 45, मंडरो प्रखंड में 73 व राजमहल प्रखंड में 36 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं. इसलिए यहां मतदाताओं को तीन वाइलट पेपर ही चुनाव के दौरान प्रयोग करना पड़ा. इसके अलावप साहिबगंज में 2, राजमहल में 10 व मंडरों में 5 पद जनगणना के आधार पर आरक्षित उम्मीदवार नहीं रहने के कारण रिक्त रह गया है. मुखिया के साहिबगंज प्रखंड में 1 व राजमहल में 1 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं. जबकि राजमहल प्रखंड में 2 पद रिक्त रह गया है. पंचायत समिति सदस्य के साहिबगंज में 1, मंडरो में 1 व राजमहल में 2 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी का चयन हो गया है. जबकि राजमहल में एक पद रिक्त रह गया है. अजीत ने बताया कि जो पद रिक्त रह गया है उसके लिए निर्वाचन आयोग से निर्देश मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




