???? ??? ??????? ??? ???? ?? ?? ???? ??? ???? ???? ???????? : ????

Published at :07 Dec 2015 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
???? ??? ??????? ??? ???? ?? ?? ???? ??? ???? ???? ???????? : ????

गंगा पुल निर्माण में जिले के छह मौजा में होगा भूमि अधिग्रहण : डीसी प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज-मनिहारी गंगा नदी पुल के निर्माण में साहिबगंज जिला के दो प्रखंड के 6 मौजा का जमीन अधिग्रहण हो रहा है. जिसकी पैमाइश एनएच एआइ के प्रोजेेक्ट डायरेक्टर व अभिकर्ताओं ने पीलर गाड़ने की कार्रवाई की गयी. उक्त बातें उपायुक्त […]

विज्ञापन

गंगा पुल निर्माण में जिले के छह मौजा में होगा भूमि अधिग्रहण : डीसी प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज-मनिहारी गंगा नदी पुल के निर्माण में साहिबगंज जिला के दो प्रखंड के 6 मौजा का जमीन अधिग्रहण हो रहा है. जिसकी पैमाइश एनएच एआइ के प्रोजेेक्ट डायरेक्टर व अभिकर्ताओं ने पीलर गाड़ने की कार्रवाई की गयी. उक्त बातें उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि साहिबगंज गंगा नदी पर कुल लंबाई फोर लेन रोड 5.08 किलोमीटर है. जबकि साहिबगंज जिलान्तर्गत 8.5 किमी पहुंच पथ 133 बी एनएच होगा. वहीं बिहार के मनिहारी बाइपास नरेनपुर तक 6 किलोमीटर फोर लेन रोड शामिल है. साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड के अंबाडीहा मौजा के 16.27 एकड़ व श्रीराम चौकी मौजा के 5.15 एकड दामिन भूमि का अधिग्रहण होगा. जबकि साहिबगंज सदर प्रखंड के चार मौजा के शोभनपुर गंगा प्रसाद के 24.08 एकड़, किशनप्रसाद मौजा के 39.89 एकड़, हरप्रसाद मौजा के 8.20 एकड़ और रामपुर बलुआ टोली मौजा के 40.10 एकड़ अर्थात साहिबगंज जिला के कुल 133.69 एकड़ भूमि पर साहिबगंज अंश का पुल का निर्माण होगा.भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि करेगी मांगजिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण को लेकर दो मौजा में 3 ए तक कार्रवाई की पूरीसाहिबगंज . गंगा पुल के लिए एनएच एआई द्वारा टेंडर निकालने के साथ ही जिला प्रशासन ने आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है. साहिबगंज जिला प्रशासन अधिग्रहित होने वाली भूमि का मुआवजा राशि मांग की तैयारी में जुट गया है. इस संबंध में अपर समाहर्ता निरंजन कुमार ने बताया कि साहिबगंज प्रखंड के चार मौजा और मंडरो प्रखंड के दो मौजा में भूमि अधिग्रहण किया जाना है. जिसमें मंडरो प्रखंड के अम्बाडीहा और श्रीराम चौकी मौजा के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत 3 ए तक की कार्यवाही पूरी कर ली गयी है. संबंधित रैयतों को भी नोटिस भेजा जा चुका है. आपत्ति अनापत्ति की कार्रवाही हो चुकी है. जमीन में पीलर लगाने की कार्रवाई भी हो गयी है. अब केवल दो मौजा में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया जाना है. इसको लेकर संभावित राशि का आंकलन किया जा रहा है. ऐसा अनुमान है कि प्रथम फेज में यह राशि 45 करोड़ की हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola