???? ??? ????????? ?? ??? ?? ???????? ??????? ??? ????

Published at :07 Dec 2015 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
???? ??? ????????? ?? ??? ?? ???????? ??????? ??? ????

गंगा पुल शिलान्यास की खबर से साहिबगंज वासियों में हर्ष- गंगा पुल निर्माण से साहिबगंज के विकास का खुलेगा द्वारप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज में प्रस्तावित गंगा पुल निर्माण का शिलान्यास की खबरें सुनकर साहिबगंज वासियों मे खुशियों की लहर दौड़ गयी है. इस पुल के बन जाने से साहिबगंज व इसके आसपास का सर्वागीण विकास होगा. गोड्डा […]

विज्ञापन

गंगा पुल शिलान्यास की खबर से साहिबगंज वासियों में हर्ष- गंगा पुल निर्माण से साहिबगंज के विकास का खुलेगा द्वारप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज में प्रस्तावित गंगा पुल निर्माण का शिलान्यास की खबरें सुनकर साहिबगंज वासियों मे खुशियों की लहर दौड़ गयी है. इस पुल के बन जाने से साहिबगंज व इसके आसपास का सर्वागीण विकास होगा. गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के माध्यम से साहिबगंज मनिहारी गंगा नदी पुल के शिलान्यास की संभावित तिथि 15 जनवरी 2016 के बाद बतायी गयी है. वहीं सात दिसंबर 15 को भी सूबे के मुख्य सचिव ने विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से साहिबगंज में प्रस्तावित गंगा नदी पुल निर्माण को लेकर प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की. जिसमें उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि छह मौजा में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई हो रही है. एक साथ दोनों खबरों ने लोगों में फिर एक आशा की किरण दिखायी है. हालांकि पिछले दिनों कहलगांव से गंगा पुल निर्माण की खबर ने साहिबगंज वासियों के मन में संदेह पैदा कर दिया था. इधर गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद गुप्ता ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे को झारखंड में घोषणा मंत्री के नाम से जाना जाता है. उनके घोषणा पर विश्वास नहीं. वहीं सूबे के मुख्य सचिव की समीक्षा पर कार्य प्रगति पर होने की बात कही. वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी के अच्छे दिन आने की घोषणा अब तक विफल रही यह घोषणा भी टांय टांय फिस रहेगा. साहिबगंज में रेल की सारी सुविधा है तो साहिबगंज को सड़क सह रेल पुल बनाने की बात होनी चाहिए. सिदो कान्हू मेमोरियल गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय प्रवक्ता रामजी ठाकुर ने कहा कि अभी भी जनवरी में किसी तिथि को शिलान्यास करने की बात कही गयी है पहले तिथि घोषित करे नही तो यह घोषणा भी दर्जनों बार घोषित कार्यक्रम के तहत साबित होगा. बुद्धिजीवी प्रो रंजीत कुमार सिंह ने इस खबर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जबकि पुल शिलान्यास की तारीख घोषित हो गयी तो पुल का निर्माण की संभावना बढ़ गयी है. इससे अब इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी. साहिबगंज जिला जो अब तक आर्थिक पिछड़ेपन का शिकार है. इसके दिन बहुरंगे और जिले में खुशियां आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola