अब ग्लोबल मार्केटिंग से जुड़ेगा साहिबगंज

Published at :05 Dec 2015 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
अब ग्लोबल मार्केटिंग से जुड़ेगा साहिबगंज

देवघर : नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा गंगा पुल सह उच्च पथ के लिए करीब 2000 करोड़ का टेंडर निकाल दिया गया है. यह खबर साहिबगंज सहित पूरे राज्य के लोगों के लिए एक नयी सौगात लेकर आया है. केंद्र सरकार की परिकल्पना के अनुसार अब साहिबगंज म्यांमार सहित भूटान, मलेशिया सहित देश के […]

विज्ञापन
देवघर : नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा गंगा पुल सह उच्च पथ के लिए करीब 2000 करोड़ का टेंडर निकाल दिया गया है. यह खबर साहिबगंज सहित पूरे राज्य के लोगों के लिए एक नयी सौगात लेकर आया है. केंद्र सरकार की परिकल्पना के अनुसार अब साहिबगंज म्यांमार सहित भूटान, मलेशिया सहित देश के कई राज्यों से अब सीधे जुड़ जायेगा.
ग्लोबल मार्केटिंग में यह पुल व उच्च पथ काफी भूमिका निभायेगा. चूंिक इस कार्य की शुरुआत साहिबगंज से हो रही है इसलिए अब इसमें सािहबगंज की भूमिका भी अहम हो जायेगी. व्यापार के क्षेत्र में यह एक नया आयाम जोड़ेगा. केंद्र सरकार की योजना के अनुसार साहिबगंज में ही सबसे बड़ा गंगा बंदरगाह का निर्माण कराया जा रहा है.
ऐसे में झारखंड, बंगाल व बिहार के व्यापारियों को कई अन्य देशों से सीधा संपर्क करने का अवसर मिलने वाला है. विभाग द्वारा टेंडर जारी होते ही साहिबगंज के लोगों में जबरदस्त हर्ष का माहौल देखा गया. खूब मिठाइयां बंटी, पटाखे छूटे. हालांकि खुशियां मनाने वालों में अधिकतर भाजपाई ही शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola