बूथ लुटेरे को गोली मार देने का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में तीन प्रखंड सदर, मंडरो व राजमहल में मतदान शनिवार को होना है. एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि सदर व राजमहल प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में सैकडों पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. नौै बोट व नाव से गंगा में […]
विज्ञापन
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में तीन प्रखंड सदर, मंडरो व राजमहल में मतदान शनिवार को होना है. एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि सदर व राजमहल प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में सैकडों पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
नौै बोट व नाव से गंगा में पुलिस गश्ती करेगी. बूथ लुटेरों को देखते ही गोली मार देने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि देर शाम आने वाले सभी पदाधिकारी मतपेटी को वज्रगृह में रखा जायेगा. मंडरो प्रखंड में नक्सली के धमक को देखते हुये श्री भास्कर ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें. जिला प्रशासन शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिये कटिबद्ध है. सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर वायरलेस की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




