मूक बधिर विद्यालय की व्यवस्था में होगा सुधार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मूक बधिर विद्यालय की व्यवस्था में सुधार होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विश्व विकलांगता दिवस पर धोबी झरना स्थित वान उडेन मूक बधिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही. कहा कि चुनाव के बाद किसी विभाग को विद्यालय की व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगाया जायेगा. उन्होंने […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मूक बधिर विद्यालय की व्यवस्था में सुधार होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विश्व विकलांगता दिवस पर धोबी झरना स्थित वान उडेन मूक बधिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही. कहा कि चुनाव के बाद किसी विभाग को विद्यालय की व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगाया जायेगा. उन्होंने विद्यालय के प्रभारी शिक्षक विक्टर मुर्मू को बच्चों को अंडा, फल व दाल देने की बात कही. वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर आज के दिन छोटा कार्यक्रम किया गया है.
चुनाव के बाद 12 दिसंबर को टाउन हॉल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें नि:शक्तो की स्वास्थ्य जांच, प्रमाण पत्र, उपष्कर का वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, आइटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर, समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल, सीओ विपिन दुबे, विद्यालय के प्रभारी विक्टर मुर्मू, स्टीफन मरांडी, राजेश मुर्मू, तरेसा मुर्मू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




