????? ?? ????? ??????? ????? ?????????? ? ????? ????? : ????????

Published at :27 Nov 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
????? ?? ????? ??????? ????? ?????????? ? ????? ????? : ????????

चुनाव के दौरान सतर्कता बरतें दंडाधिकारी व पुलिस कर्मी : उपायुक्त – प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर चुनाव कर्मियों को उपायुक्त ने दी बधाई.27 नवंबरफोटो संख्या- 18 व 19 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- संबोधित करते उपायुक्त व उपस्थित चुनाव कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी.प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले […]

विज्ञापन

चुनाव के दौरान सतर्कता बरतें दंडाधिकारी व पुलिस कर्मी : उपायुक्त – प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर चुनाव कर्मियों को उपायुक्त ने दी बधाई.27 नवंबरफोटो संख्या- 18 व 19 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- संबोधित करते उपायुक्त व उपस्थित चुनाव कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी.प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले हिरणपुर व महेशपुर प्रखंड में होने वाले मतदान को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को उपायुक्त सुलसे बखला व एसपी अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से संबोधित कर चुनाव संपन्न कराने को लेकर विशेष जानकारी दी तथा प्रथम चरण में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव होने पर चुनाव कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान समय पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की घटना की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दें. जिससे समय रहते ही आवश्यक कार्रवाई की जाय. एसपी अजय लिंडा ने कहा कि चुनाव में दो कंपनी के सीमा सशस्त्र बल लगाये गये हैं. जिसमें प्रत्येक टीम में 40-45 की संख्या है. जिसमें एक टीम महेशपुर व दूसरी टीम हिरणपुर में रहेगी. जो अपने स्तर से क्षेत्र में दौरा करेगी. चुनाव के दौरान फॉल्स वोटिंग पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी विशेष ध्यान देने को कहा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि मतदान क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी. चुनाव पॉलिंग की जानकारी प्रति दो घंटे में जिला नियंत्रण कक्ष को दें. मौके पर सामान्य प्रेक्षक आलोक त्रिवेदी, डीडीसी दिलीप कुमार टोप्पो, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola