????? ??? ?? ????? ?? ???? ??????? ?????.

Published at :26 Nov 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??? ?? ????? ?? ???? ??????? ?????.

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार. 13 दिसंबर को शुरू होगी मतगणना कार्य.चुनाव कार्य संपन्न को लेकर लगाये गये हैं 2332 कर्मी.संवाददाता, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के हिरणपुर व महेशपुर में अगामी 28 नवंबर को चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. […]

विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार. 13 दिसंबर को शुरू होगी मतगणना कार्य.चुनाव कार्य संपन्न को लेकर लगाये गये हैं 2332 कर्मी.संवाददाता, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के हिरणपुर व महेशपुर में अगामी 28 नवंबर को चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. उपायुक्त सुलसे बखला ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 1 लाख 86 हजार 940 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें महिला मतदाता 92 हजार 645 व पुरूष मतदाता 94 हजार 295 शामिल हैं. दूसरे चरण में वार्ड सदस्य पद के 1055, मुखिया पद के लिए 319, पंचायत समिति सदस्य के लिए 243 व जिला परिषद पद के लिए 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. जबकि दूसरे चरण के लिए कुल 152 वार्ड सदस्य के उम्मीदवार तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए एक उम्मीदवार का चयन निर्विरोध किया गया है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 583 बूथों पर चुनाव कराया जाना है. जिसमें अतिसंवेदनशील बूथ 168, संवेदनशील 286, सामान्य 129 बूथ हैं. जबकि एक भी चलंत मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है. उपायुक्त श्री बखला ने बताया कि दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. सभी बूथों पर समुचित व्यवस्था हो इसे लेकर चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दी गयी है. दूसरे चरण के चुनाव कार्य को संपन्न कराये जाने को लेकर कुल 2332 चुनाव कर्मियों को लगाया गया है.चुनाव सामग्री का वितरण आजजिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देेते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को चुनाव कर्मियों के बीच बैलेट पेपर व सामग्री का वितरण किया जायेगा. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.13 दिसंबर से होगी मत गणना कार्य शुरूजिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों चरण के चुनाव संपन्न कराये जाने के पश्चात अगामी 13 दिसंबर से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना हॉल में मतगणना का कार्य शुरू की जायेगी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए पाकुड़ प्रखंड के लिए 25, हिरणपुर के लिए 13, महेशपुर के लिए 16, लिट्टीपाड़ा के लिए 14, अमड़ापाड़ा के लिए 20 तथा पाकुड़िया प्रखंड के लिए 14 टेबुल बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola