रेलवे मजदूरों ने किया एमजीआर ट्रैक जाम

बोरियो : संताल परगना मजदूर संघ के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सात घंटे से भी अधिक समय तक एमजीआर रेलवे लाइन जाम कर दिया. सुबह आठ से शाम तीन बजे तक मोहम्मद अंसारी व वाजी मुमरू के नेतृत्व में संघ के दर्जनों कार्यकर्ता तेलो पुल के समीप एकत्रित हुए. मजदूरों […]
बोरियो : संताल परगना मजदूर संघ के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सात घंटे से भी अधिक समय तक एमजीआर रेलवे लाइन जाम कर दिया. सुबह आठ से शाम तीन बजे तक मोहम्मद अंसारी व वाजी मुमरू के नेतृत्व में संघ के दर्जनों कार्यकर्ता तेलो पुल के समीप एकत्रित हुए. मजदूरों ने उपेक्षा का शिकार लगाते हुए रेलवे परिचालन बाधित कर दिया. परिचालन बाधित रहने के कारण एक भी मालवाहक ट्रेन नहीं चली. बताया जाता है कि मालवाहक ट्रेन के नहीं चलने से लाखों का नुकसान हुआ. काफी देर बाद एनटीपीसी के पदाधिकारी एके सेनगुप्ता, थाना प्रभारी राधेश्याम राम दल–बल के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाने का प्रयास किया. मगर जामकर्ता अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. पदाधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने के बाद जाम हटाने को तैयार हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










