???... ??????? ?? ?? ????? ???? ?? ????

Published at :20 Nov 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
???... ??????? ?? ?? ????? ???? ?? ????

ओके… महिलाओं ने की आंवला पेड़ की पूजा -अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना-पेड़ के नीचे खाना बनाकर खाया प्रसादफोटो -20 एसबीजी 6,7 हैकैप्सन-शुक्रवार को पुलिस लाइन मंदिर के प्रांगण में आंवला पेड़ की पूजा-अर्चना करती सुहागन महिलाएं व पूजा-अर्चना करते लोग संवाददाता, साहिबगंजअक्षय नवमी के अवसर पर शुक्रवार […]

विज्ञापन

ओके… महिलाओं ने की आंवला पेड़ की पूजा -अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना-पेड़ के नीचे खाना बनाकर खाया प्रसादफोटो -20 एसबीजी 6,7 हैकैप्सन-शुक्रवार को पुलिस लाइन मंदिर के प्रांगण में आंवला पेड़ की पूजा-अर्चना करती सुहागन महिलाएं व पूजा-अर्चना करते लोग संवाददाता, साहिबगंजअक्षय नवमी के अवसर पर शुक्रवार को अहले सुबह को सुहागन महिलाओं ने गंगा में स्नान कर आंवला पेड़ की पूजा की. सुहागन महिलाओं ने आंवला के पेड़ की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कर पति की लंबी उम्र की कामना की. आंवला पेड़ के नीचे सामूहिक रूप से अरवा चावल की खिचड़ी बना कर आंवला पेड़ को चढ़ाया. ऐसी मान्यता है कि आंवला पेड़ के नीचे भोजन बना पूजन करने से महिलाओं के सुहाग की रक्षा होती है. साथ ही सुहागन महिलाओ के पति की उम्र लंबी होती है. शहर के पुरूषोत्तम गली में राजस्थानी वेशभूषा में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. जबकि सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस लाइन स्थित शिवमंदिर प्रांगण में पूजा की. पंडित से कथा सुनकर आंवला पेड़ के नीचे महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बोरियो, मंडरो, प्रतिनिधि के अनुसार इन प्रखंडों में भी महिलाओं ने अक्षय नवमी मनाया. पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ अक्षय नवमी पर्व मनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola