???::: ????? ???? ?????? ???? ?? ????? ????? ?? ????

ओके::: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोपराजमहल. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के जिला परिषद उम्मीदवार कृष्णा देवी पति रंजीत कुमार सिंह द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र दर्शाने को लेकर तीनपहाड़ निवासी कृष्णा महतो ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष आपत्ति दाखिल किया है. श्रीमती महतो ने आवेदन में पदाधिकारी […]
ओके::: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोपराजमहल. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के जिला परिषद उम्मीदवार कृष्णा देवी पति रंजीत कुमार सिंह द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र दर्शाने को लेकर तीनपहाड़ निवासी कृष्णा महतो ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष आपत्ति दाखिल किया है. श्रीमती महतो ने आवेदन में पदाधिकारी को बताया है कि जिला परिषद के 10 नंबर निर्वाचन क्षेत्र पिछड़ी महिला वर्ग के लिये आरक्षित है. जबकि कृष्णा देवी सवर्ण हैं. बावजूद चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रही हैं. कहा कि दिनांक 5 नवंबर 2015 को भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड से निर्गत जाति प्रमाण पत्र संख्या सी/15/09053 में कृष्णा देवी को सवर्ण बताया गया है. वहीं नामांकन पत्र के आवासीय भवन के कॉलम में दर्शाया गया जमीन मौजा मालकसबा, दाग नंबर 682, रकवा 1 कट्ठा 4 धुर वह जमीन राजमहल शहर में है. उन्हें फर्जी तरीके से पूर्वी नारायणपुर कॉलोनी नं0 1 में दर्शाया गया है. मामले को लेकर अपर समहर्ता निरंजन कुमार ने कहा कि आरोप का आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




