सरैयाहाट में एमओ को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

सरैयाहाट : सूची में नाम रहने के बाबजूद केरोसीन तेल नहीं मिलने पर से नाराज नावाडीह पंचायत के झबरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एमओ का घेराव किया. ग्रामीण लाभुकों को इस दो महीने केरोसीन तेल नहीं मिलने से वे नराज थे, तभी सभी एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से […]
विज्ञापन
सरैयाहाट : सूची में नाम रहने के बाबजूद केरोसीन तेल नहीं मिलने पर से नाराज नावाडीह पंचायत के झबरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एमओ का घेराव किया. ग्रामीण लाभुकों को इस दो महीने केरोसीन तेल नहीं मिलने से वे नराज थे, तभी सभी एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत पत्र देकर अविलंब कार्यवाही करने की मांग पर अड़ गये.
जब तक पदाधिकारी द्वारा सकारात्मक पहल का आश्वासन नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने आपूर्ति पदाधिकारी को घेरे रखा. इसके बाद इस घटना की जानकारी सरैयाहाट थाना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया.
ग्रामीणों का आरोप था कि सूची में नाम रहने के बाबजूद उसे डीलर स्वयं सहायता समूह की गीता देवी केरोसीन तेल व अनाज नहीं दे रही हैं. यही वजह है कि ग्रामीणों को अक्टूबर व नवम्बर महीने का केरोसीन व अनाज नहीं मिला है. दूसरी ओर नावाडीह पंचायत के बैठा गांव के कुछ ग्रामीण शिकायत पत्र लेकर एमओ के पास पहुंचे थे.
ग्रामीणों का कहना था कि उनलोगों का नाम अंतयोदय योजना से हटा दिया गया है,जिससे सरकारी अनाज उसे नहीं मिलना बंद हो गया है. इसपर आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों का नाम छुट गया है पंचायत चुनाव के बाद सभी का नाम जोड़ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




