रेल का ऊपरी पुल नहीं, जाम से शहरवासी परेशान

Published at :14 Nov 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
रेल का ऊपरी पुल नहीं, जाम से शहरवासी परेशान

साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे के पूर्वी एवं पश्चिमी रेलवे फाटक पर रेल ऊपरी पुल नहीं रहने के कारण लोग जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार करते है. वहीं प्रतिदिन शहरवासियों को रेलवे फाटक के समीप लगनेवाले जाम से रू-ब-रू होना पड़ता है. हर दसवें मिनट पर फाटक बंद होने से लोग खासे परेशान रहते […]

विज्ञापन
साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे के पूर्वी एवं पश्चिमी रेलवे फाटक पर रेल ऊपरी पुल नहीं रहने के कारण लोग जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार करते है. वहीं प्रतिदिन शहरवासियों को रेलवे फाटक के समीप लगनेवाले जाम से रू-ब-रू होना पड़ता है.
हर दसवें मिनट पर फाटक बंद होने से लोग खासे परेशान रहते हैं. याद रहे कि रेलवे फाटक के दूसरी ओर समाहरणालय, प्रखंड कार्यालय व पुलिस लाइन है. वहीं शहर की बड़ी आबादी भी रेलवे फाटक के दूसरी ओर निवास करती है. रेलवे फाटक घंटों बंद रहने के फलस्वरूप लोग फाटक पर परेशान हो जाते हैं.
चिलचिलाती धूप व बरसात में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. लोग अजीज होकर बंद पड़े फाटक को लांघ कर उस पार चले जाते है. इस क्रम में हादसे होने की आशंका बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola