भाई की लंबी उम्र की कामना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : भाई बहन के असीम प्रेम के प्रतीक का पर्व भाई फोटा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. शहर के बंगालीटोला, झरना कॉलोनी, नॉर्थ कॉलोनी, नेताजी सुभाष कॉलोनी, साउथ कॉलोनी सहित कई मुहल्लों में भी बंगाली समुदाय के लोगों ने यह त्योहार मनाया. इस बाबत शहर के गांधी चौक निवासी सुनील कुमार दत्ता, प्रकाश […]
विज्ञापन
साहिबगंज : भाई बहन के असीम प्रेम के प्रतीक का पर्व भाई फोटा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. शहर के बंगालीटोला, झरना कॉलोनी, नॉर्थ कॉलोनी, नेताजी सुभाष कॉलोनी, साउथ कॉलोनी सहित कई मुहल्लों में भी बंगाली समुदाय के लोगों ने यह त्योहार मनाया.
इस बाबत शहर के गांधी चौक निवासी सुनील कुमार दत्ता, प्रकाश दा ने बताया कि यह त्योहार बहनों द्वारा अपने भाई की रक्षा के लिए मनाया जाता है. तपन दत्ता, सौरभ दत्ता, सुबीर सरकार, सोनाय सरकार व सविता सेन ने बताया कि यह त्योहार हर बहन अपने भाई की रक्षा के लिए मनाया जाता है.
राजमहल : बहन व भाई के प्यार का पर्व भैयादूज राजमहल व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया. भैयादूज के दिन बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतार लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की. वहीं भाईयों ने बहन को उपहार देकर उनकी सदा रक्षा करने की कसमें खाई.
वहीं तीनपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार बंगाली रीति-रिवाज द्वारा मनाये जाने वाला पर्व भाईफोटा क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. भाई और बहनों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया. बरहरवा में भैयादुज पर्व शुक्रवार को बंगाली समुदाय के घरों में धूमधाम से मनाया गया.
बहनों ने अपने भाई के लंबी उम्र की कामना को लेकर उपवास रख आैर भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी. बोरियो में भी भाई फोटा शुक्रवार को मनाया गया. मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार मंडरो क्षेत्र में भी भाई फोटा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




