माइक्रो फाइनांस कर्मी को लूटने वाला एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : बीते दिनों राधानगर थाना क्षेत्र में एसके माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 30,075 रुपये के छिनतई मामले का उद्भेदन करते हुए तीनपहाड़ से पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बुधवार को राजमहल थाना में प्रेस वार्ता कर डीएसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को राधानगर […]
विज्ञापन
राजमहल : बीते दिनों राधानगर थाना क्षेत्र में एसके माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 30,075 रुपये के छिनतई मामले का उद्भेदन करते हुए तीनपहाड़ से पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
बुधवार को राजमहल थाना में प्रेस वार्ता कर डीएसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को राधानगर थाना क्षेत्र से अज्ञात अपराधियों द्वारा एसके माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 30,075 रुपये की छिनतई कर ली गयी थी. जिसे लेकर एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर मामले की जांच करते हुए सघन छापेमारी की जा रही थी. क्रम में तीनपहाड़ से खालिक अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में खालिक ने कांड में सम्मलित होने की बात स्वीकारी. उसके घर से 28,800 रुपये नकद राशि बरामद की गयी.
जांच अभियान जारी
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, राधानगर थाना प्रभारी राजेन्द्र दास, एसआइ उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




