छठ घाटों पर हो पुख्ता व्यवस्था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : आस्था का महापर्व छठ को लेकर बुधवार को बोरियो विधायक ताला मरांडी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. क्रम में विधायक ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों की साफ-सफाई कराने व दलदल पर डस्ट गिराने का निर्देश दिया. इस दौरान जनता घाट, गंगेश्वर धाम, चानन घाट, शीतला मंदिर […]
विज्ञापन
साहिबगंज : आस्था का महापर्व छठ को लेकर बुधवार को बोरियो विधायक ताला मरांडी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. क्रम में विधायक ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों की साफ-सफाई कराने व दलदल पर डस्ट गिराने का निर्देश दिया.
इस दौरान जनता घाट, गंगेश्वर धाम, चानन घाट, शीतला मंदिर घाट, गोपाल पुल घाट, बिजली घाट का निरीक्षण किया. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी को छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की बात कही. इसके अलावा बैरिकटिंग, गोताखोरों व नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर वार्ड पर्षद के पति पुटुस ओझा, भाजपा नेता प्रकाश, निरंजन यादव, गोलू, पंकज साह, अनिल यादव, धनंजय पासवान, प्रमोद दास, हरिहरनाथ दुबे, आलोक ओझा, विवेक ओझा साथ में थे.
स्काउट व गाइड के बच्चों ने की घाट की सफाई
साहिबगंज बिजली घाट, एलसीटी घाट, शकुंतला घाट की सफाई भारत स्काउट व गाइड के बच्चों ने आयुक्त, उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में किया. मौके पर नप पदाधिकारी मिथिलेश सिंह, भाजपा नेता सुनील यादव उर्फ टाइगर व दर्जनों स्काउट के बच्चों द्वारा साफ-सफाई की गयी. श्री सिंह ने कहा कि गंगा तट पर नमामि गंगे के तहत होर्डिंग व 15 ड्रम रखें जायेंगे. जिसमें पूजा सामग्री व छोटी प्रतिमा को स्टोर किया जायेगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




