अब 17 को विसजिर्त होगी प्रतिमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2013 3:08 AM
साहिबगंज : नगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की आपात बैठक हुई. इसमें डीसी ए मुथू कुमार ने पूजा समिति अध्यक्ष, सचिव व शांति समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अक्तूबर को शाम छह बजे तक सभी पूजा समिति प्रतिमा का विसजर्न कर लें. उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार […]
साहिबगंज : नगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की आपात बैठक हुई. इसमें डीसी ए मुथू कुमार ने पूजा समिति अध्यक्ष, सचिव व शांति समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अक्तूबर को शाम छह बजे तक सभी पूजा समिति प्रतिमा का विसजर्न कर लें.
उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार मंगलवार को ही सभी प्रतिमा का विसजर्न होना तय था, लेकिन चक्रवाती तूफान फैलिन के कारण नवमी व दशमी के दिन लगातार हुई बारिश के कारण मेला नहीं लग पाया. शहर के सभी पूजा समिति के पदाधिकारी के अनुरोध को ध्यान में रख कर विसजर्न की तिथि दो दिन बढ़ा कर 17 अक्तूबर कर दिया गया है, लेकिन समिति के पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि 11 बजे से शाम छह बजे तक हर हाल में प्रतिमा का विसजर्न कर दें. साथ ही चार से 4:30 तक अजान के समय प्रतिमा एलसी रोड में नहीं प्रवेश करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










