अंत्योदय का मिले अनाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2013 3:03 AM
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के मयूर कोलापहाड़ व बड़ा दुर्गापूर के दर्जनों पहाड़ियों ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में उपायुक्त ए मुथू कुमार को पत्र सौंपा. इसका नेतृत्व पहाड़िया विकास समन्वय समिति के जिला संयोजक जुबेल मालतो ने किया. उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्ड बनाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा गया है. इसमें लिखा गया […]
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के मयूर कोलापहाड़ व बड़ा दुर्गापूर के दर्जनों पहाड़ियों ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में उपायुक्त ए मुथू कुमार को पत्र सौंपा. इसका नेतृत्व पहाड़िया विकास समन्वय समिति के जिला संयोजक जुबेल मालतो ने किया.
उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्ड बनाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा गया है. इसमें लिखा गया है कि पहाड़िया आदिम जनजाति समुदाय का प्रतीक है. इस जनजाति के लोग खेती, मजदूरी, बांस, लकड़ी बेच कर घर चलाते हैं.
ऐसे में अंत्योदय योजना का लाभ इस जाति के लोगों को मिलना चाहिए. मौके पर सुदुरु पहाड़िया, मैसा पहाड़िया, देवा पहाड़िया, मैसी पहाड़िन, सुंदरी पहाड़िन, देवी पहाड़िन, बड़ी सूरजी पहाड़िन, छोटी सुरजी पहाड़िन, सोमरा पहाड़िया, श्यामा पहाड़िया समेत दर्जनों पहाड़िया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










