मांगा 16 करोड़ का पैकेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2013 1:46 AM
साहिबगंज : जिला परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में हुई. इसमें मुख्य रूप से दो लाख से नीचे वाले योजना की राशि लाभुकों द्वारा खर्च कराने, 13वीं वित आयोग द्वारा जिला परिषद की योजनाओं के कार्यो का लेखा–जोखा संबंधित प्रखंड के बीडीओ […]
साहिबगंज : जिला परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में हुई. इसमें मुख्य रूप से दो लाख से नीचे वाले योजना की राशि लाभुकों द्वारा खर्च कराने, 13वीं वित आयोग द्वारा जिला परिषद की योजनाओं के कार्यो का लेखा–जोखा संबंधित प्रखंड के बीडीओ द्वारा नहीं दिये जाने पर अगली बैठक में सभी बीडीओ को बुलवाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर राजमहल विधायक अरुण मंडल ने कहा कि कहा कि गंगा में आयी भीषण बाढ़ से साहिबगंज सदर, राजमहल, उधवा प्रखंड के क्षतिग्रस्त हुई सड़कों व पुल पुलिया के लिए जिप बोर्ड के माध्यम से विशेष पैकेज के रूप में 16 करोड़ रुपया मंगाने पर जोर दिया.
बैठक में जिप अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन, जिप उपाध्यक्ष नुरूल इस्लाम, उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी, कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार, सदर प्रखंड प्रमुख अंजनी देवी, यारानुल हक, कृष्णा महतो, शहनाज बेगम, सूरजमुनी मरांडी, रीतारानी हेंब्रम, संजीव सामू हेंब्रम सहित कई जिप सदस्य व प्रमुख उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










