तीन कैदी हुए रिहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2013 2:17 AM

विज्ञापन

राजमहल : स्थानीय उपकारा में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति ने विधिक जागरूकता शिविर व सूक्ष्म विधिक साक्षरता शिविर सह जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता केडीजे प्रवीण कुमार ने की. श्री कुमार ने कैदियों से गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लालच के कारण […]

विज्ञापन

राजमहल : स्थानीय उपकारा में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति ने विधिक जागरूकता शिविर सूक्ष्म विधिक साक्षरता शिविर सह जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता केडीजे प्रवीण कुमार ने की. श्री कुमार ने कैदियों से गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लालच के कारण लोग कई गलतियां कर देते हैं.

गांधी जयंती के अवसर पर एसडीजेएम न्यायालय से जुड़े दो मामलों में तीन कैदियों को रिहा किया गया. इसमें पूर्व से जेल में बंद जीआर 319/07 बरहरवा थाना कांड संख्या 73/07 छेड़खानी के मामले जामपुर निवासी फागू रविदास को जीआर 224/4 रांगा थाना कांड संख्या 34/04 घोड़ा मारने के जुर्म में बंद बिशनपुर निवासी कपुर चंद साहा भनुआ रजक को रिहा किया गया.

मौके पर एसीजेएम एसके सिंह, एसडीजेएम एमके त्रिपाठी, जीएम प्रथम श्रेणी, सुशीला सोरेन, एसडीपीओ राजमहल विजय कुजूर, प्रभारी कारा अधीक्षक शैलेंद्र रजक, कारापाल बीएन राम, अधिवक्ता सुधीर घोष, सुनील मिश्र, नीरज मेहरा, डीएन चौबे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola