चंदा नहीं देने पर चालक के साथ मारपीट, जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2013 2:17 AM
मिर्जापुर : बरहरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बेवा पुल के पास दुर्गापूजा का चंदा उठाने को लेकर मंगलवार को एक ट्रक चालक व स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 41 एफ 7472 के चालक से स्थानीय पूजा कमेटी के सदस्यों ने 500 रुपये चंदा मांगा, इसपर चालक […]
मिर्जापुर : बरहरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बेवा पुल के पास दुर्गापूजा का चंदा उठाने को लेकर मंगलवार को एक ट्रक चालक व स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 41 एफ 7472 के चालक से स्थानीय पूजा कमेटी के सदस्यों ने 500 रुपये चंदा मांगा, इसपर चालक 100 रुपये देने पर राजी भी हो गया.
घोराईपाड़ा निवासी जहरूल शेख ने भी चालक का पक्ष लेते हुए कहा कि 100 रुपये चंदा सही है. इस पर चंदा मांगने वाले लोग उग्र हो गये और चालक के साथ मारपीट करने लगे. इस घटना से गुस्साये ट्रक मालिकों व चालकों ने बरहरवा–फरक्का मुख्य पथ पर ट्रकों को खड़ा कर जाम लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










