गंगा कटाव क्षेत्र का निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2013 12:27 AM

विज्ञापन

केंद्रीय तकनीकी अध्ययन दल ने किया उधवा/राजमहल/मंगलहाट (साहिबगंज) : गंगा बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय तकनीकी अध्ययन दल ने शनिवार को राजमहल, तालझारी व उधवा के गंगा कटाव क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस टीम में केंद्रीय सचिवालय अंतर्गत पीएमआरडीआइ के मुख्य सचिव अक्षय कश्यप, आइआइटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ खोसा व प्रोफेसर डॉ एके गोसाई […]

विज्ञापन

केंद्रीय तकनीकी अध्ययन दल ने किया

उधवा/राजमहल/मंगलहाट (साहिबगंज) : गंगा बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय तकनीकी अध्ययन दल ने शनिवार को राजमहल, तालझारी उधवा के गंगा कटाव क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस टीम में केंद्रीय सचिवालय अंतर्गत पीएमआरडीआइ के मुख्य सचिव अक्षय कश्यप, आइआइटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ खोसा प्रोफेसर डॉ एके गोसाई शामिल थे.

तकनीकी अधिकारियों ने गंगा कटाव पर स्थायी समाधान पर स्थलीय निरीक्षण किया. गंगा कटाव पर किस प्रकार काबू पाया जाये इसमें लंबे समय तक रोकथाम के लिए कौन सी तकनीकी प्रक्रिया अपनायी जायेगी, इस पर टीम ने विचार किया.

कटाव पर रोकथाम के लिए तकनीकी टीम गंगोत्री में गंगा की धार को देखते अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी राज्य सरकार को सौंपेगी. इसके बाद प्राक्कलन तैयार होगा कटाव की योजनाएं बनेगी. राज्य सरकार के विशेष बुलावे पर आइआइटी(दिल्ली) के दोनों तकनीकी विशेषज्ञ आये थे.

टीम ने उधवा प्रखंड के मध्य पियारपुर, पूर्वी प्राणपुर, दक्षिण पलाशगाछी उत्तर पलाशगाछी, राजमहल के शोभापुर, कन्हैया स्थान, कमलैन बगिचा, नौगच्छी, सिंघीदलान घाट, गुदारा घाट, पूर्वी नारायणपुर, फैलु टोला, नाकु टोला तथा तालझारी प्रखंड के बालापोखर का निरीक्षण किया. मौके पर जल संसाधन विभाग, देवघर के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार, साहिबगंज के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, गंगा पंप नहर के कार्यपालक अभियंता केएन पांडेय, सहायक अभियंता जिरभनी प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, कनीय अभियंता आशित लाल सिंह, रंजीत कुमार राजा, सुशील पंडित सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola