ओके.... कार व मोटरसाइकिल में टक्कर, एक घायल

मंडरो . सदर प्रखंड के कोदरजन्ना गांव के समीप साहिबगंज मिर्जाचौकी एनएच 80 सड़क पर मंगलवार शाम छह बजे मोटरसाइकिल व कार में टक्कर हो गया. इसमें बाइक चालक करमटोला निवासी 35 वर्षीय मो ईरान घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मिर्जाचौकी की ओर से आ रहा था. तभी विपरीत दिशा […]
मंडरो . सदर प्रखंड के कोदरजन्ना गांव के समीप साहिबगंज मिर्जाचौकी एनएच 80 सड़क पर मंगलवार शाम छह बजे मोटरसाइकिल व कार में टक्कर हो गया. इसमें बाइक चालक करमटोला निवासी 35 वर्षीय मो ईरान घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मिर्जाचौकी की ओर से आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही टाटा इंडिका कार व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं कार का तेल टंकी फट गया. कुछ दूर जाकर कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया. घायल को इलाज के लिए साहिबगंज भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










