शिक्षित होंगी लड़कियां तो थमेगा बाल विवाह : धीरेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

पतना में स्कूल चलो चलायें अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित पतना : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन प्रखंड प्रमुख गोपाल हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने आदिवासी वेशभूषा में […]
विज्ञापन
पतना में स्कूल चलो चलायें अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित
पतना : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन प्रखंड प्रमुख गोपाल हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने आदिवासी वेशभूषा में स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मौके पर बीइइओ धीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज का कार्यक्रम विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर केंद्रित है. पहले पढ़ाई फिर विदाई के नारे को चरितार्थ करते हुए सभी बालिकाओं को शिक्षित करना है.
ताकि प्रदेश में 100 प्रतिशत बालिकाएं शिक्षित हो सके. शिक्षित होने से ही बाल विवाह पर रोक लगेगी व महिलाएं आत्मनिर्भर होगी.
कार्यशाला में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय रांगा की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. मौके पर प्रमुख गोपाल हांसदा, बीइइ धीरेंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेंश कुमार, बीपीओ मो अस्युल तौफिक, सीआरपी राजवंश कुशवाहा, वार्डन सुप्रिया भारती, छात्राएं दुलारी कुमारी, अनिता, बेबी मालतो, मधु, रीता, रूबी, गुड़ित आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










