राहगीर से छीना, किया चोटिल

प्रतिनिधि, साहिबगंजजिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के मदनशाही गांव निवासी मुर्शीद अंसारी उर्फ खकवा की मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे कलुवाटोली में कुछ लड़कों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. साथ ही घायल अवस्था में उससे करीब दस हजार रुपये और लावा कंपनी का मोबाइल भी छीन लिया है. मारपीट में घायल […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजजिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के मदनशाही गांव निवासी मुर्शीद अंसारी उर्फ खकवा की मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे कलुवाटोली में कुछ लड़कों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. साथ ही घायल अवस्था में उससे करीब दस हजार रुपये और लावा कंपनी का मोबाइल भी छीन लिया है. मारपीट में घायल मुर्शीद के दाहिना आंख में गंभीर रूप से चोटें आई हैं. चोट के कारण उसके आंख से लगातार खून निकल रहा है. वहीं घायल के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इस दौरान घायल ने बताया कि वह कलुवाटोली होकर बडा पांगडो बस्ती मवेशी खरीदने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में उसे कलुवा टोली के अमर मुंडा, मुंशी मुंडा समेत अन्य युवकों ने रुपये छीनते हुए जमकर पिटाई की. इधर, जिरवाबाडी ओपी पुलिस ने घायल को बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी थी. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










