ओके..... पुलिस ने देशी कट्टा व खोखा के साथ मारपीट के आरोपी को पकड़ा

Published at :28 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके..... पुलिस ने देशी कट्टा व खोखा के साथ मारपीट के आरोपी को पकड़ा

– संपत्ति विवाद में चली गोली, ग्रामीण घायलप्रतिनिधि, साहिबगंंजमुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा में सोमवार को अपराह्न तीन बजे संपत्ति विवाद में बीच-बचाव करने गये एक ग्रामीण जद्दू महतो को कनपट्टी में गोली लग गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी […]

विज्ञापन

– संपत्ति विवाद में चली गोली, ग्रामीण घायलप्रतिनिधि, साहिबगंंजमुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा में सोमवार को अपराह्न तीन बजे संपत्ति विवाद में बीच-बचाव करने गये एक ग्रामीण जद्दू महतो को कनपट्टी में गोली लग गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को एक देशी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार किया. मंगलवार को जिरवाबाड़ी ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी शशिभूषण ने बताया कि गिरफ्तार कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा का रहने वाला लुखर महतो है. कारिगल दियारा अपने ससुराल कुछ दिन पहले सास की मौत पर आया था. इसके बाद वह कारगिल दियारा में ही रह रहा था. सोमवार को वह अपने साला रिमन महतो की पत्नी गीता देवी के साथ सास की संपत्ति पर अपना दावा करते हुए मारपीट कर रहा था. इसी क्रम में लुखर अपने साला की पत्नी को गोली मारने के लिए लोडेड देशी कट्टा लेकर दौड़ाने लगा. इस पर गांव के जद्दू महतो बचाने के लिए आये तो लुखर ने उसे गोली मार दी. आरोपी का साला कटिहार परवल बेचने गया हुआ था. इधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुफस्सिल थाना में 119/15, धारा 341,323,324,504 भादवि 27 आर्म्स एक्ट व कांड सख्या 120/15, धारा 25,1बी ए, 26 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. ……………………………फोटो नंबर 28 एसबीजी 1,2 हैकैप्सन: मंगलवार को जानकारी देते डीएसपी इनसेट में बरामद हथियार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola