12 लापरवाह के वेतन कटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल का हाल लेने पहुंचे सीएस, नहीं मिले कई कर्मी राजमहल : साहिबगंज के सीएस डॉ बी मरांडी ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. सीएस के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया. डॉ मरांडी ने अस्पताल के वार्ड, एमटीसी, प्रसव गृह, स्टॉक सहित पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. मौके […]
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल का हाल लेने पहुंचे सीएस, नहीं मिले कई कर्मी
राजमहल : साहिबगंज के सीएस डॉ बी मरांडी ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. सीएस के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया. डॉ मरांडी ने अस्पताल के वार्ड, एमटीसी, प्रसव गृह, स्टॉक सहित पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. मौके पर डॉ रतन हेंब्रम, डॉ सुनील सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ अलीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
नो वर्क नो पे
डॉ मरांडी ने निरीक्षण के क्रम में बताया कि अस्पताल के लेव तकनीशियन अनिल मंडल उपस्थिति पंजी में बिना ड्यूटी किये ही अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली. इस पर सीएस ने एक अप्रैल से अब तक के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने साफ कहा नो वर्क नो पे..डॉ मरांडी ने एकाउंटेंट को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल के केश बुक को 31 मार्च तक अपडेट करें. नहीं तो संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी के वेतन पर रोक लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










