प्लास्टिक का उपयोग बंद हो

Published at :22 Apr 2015 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्लास्टिक का उपयोग बंद हो

ठोस व तरल कचरा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में बोले प्रशिक्षक शहर में कचरा डिस्पोजल के लिए बने व्यवस्था सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के तहत हो कचरों का निष्पादन गोड्डा, गिरिडीह, देवघर, दुमका व जामताड़ा के पदाधिकारियों ने रखी अपनी बातें साहिबगंज : प्लास्टिक का उपयोग ना करें. यदि घर में या बाहर कूड़ा कचड़ा फेंका […]

विज्ञापन
ठोस व तरल कचरा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में बोले प्रशिक्षक
शहर में कचरा डिस्पोजल के लिए बने व्यवस्था
सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के तहत हो कचरों का निष्पादन
गोड्डा, गिरिडीह, देवघर, दुमका व जामताड़ा के पदाधिकारियों ने रखी अपनी बातें
साहिबगंज : प्लास्टिक का उपयोग ना करें. यदि घर में या बाहर कूड़ा कचड़ा फेंका गया हो तो यहां वहां ना फेंक कर डस्टबीन में डालें. यह बातें एसएलडब्ल्यूएम महाराष्ट्र से आये प्रशिक्षक प्रमोद डबरासें ने विकास भवन के सभागार में मंगलवार को आयोजित ठोस व तरल कचड़ा प्रबंधन की झारखंड राज्य के लिए नीति तैयार करने के लिये एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला में कही.
उन्होंने कहा कि आज शहरों में कचड़े का अंबार है, लेकिन उसका डिस्पोजल नहीं हो पा रहा है. जिसके कारण आये दिन प्रदूषण व गंदगी फैल रही है. सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचड़ा का निष्पादन का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आज लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
लोगों को जागरूक करना है. साथ ही समय पर कार्यशाला व प्रचार प्रसार कर इसमें उपयोग करने में कमी लाने पर भी चर्चा की गई. बैठक में गोड्डा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा से आये लोगों ने भी अपनी बातें रखी. प्रोजेक्टर के माध्यम से कचड़ा के निष्पादन एवं उपयोग नहीं करने की जानकारी दी गई.
मौके पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद, जिला समन्वयक राजेश सिंह, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा के कार्यपालक अभियंता देवघर व दुमका के सहायक अभियंता के अलावे मुखिया, जल सहिया, प्रखंड समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, स्वयं सेवी संस्था, कबाड़ी वाला सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola