वार्ड पार्षद पर योजनाओं में बंदरबांट करने का आरोप

Published at :21 Apr 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षद पर योजनाओं में बंदरबांट करने का आरोप

साहिबगंज . बड़ा मदनशाही निवासी मुख्तार आलम ने डीसी व पंचायत राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि मुखिया ताला सोरेन के द्वारा पंचायत में सरकारी विकास योजनाओं में फर्जी आमसभा के आधार पर अपने सगे-संबंधियों द्वारा आर्थिक हित लाभ एवं अवैध नियुक्ति करने के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाय. […]

विज्ञापन

साहिबगंज . बड़ा मदनशाही निवासी मुख्तार आलम ने डीसी व पंचायत राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि मुखिया ताला सोरेन के द्वारा पंचायत में सरकारी विकास योजनाओं में फर्जी आमसभा के आधार पर अपने सगे-संबंधियों द्वारा आर्थिक हित लाभ एवं अवैध नियुक्ति करने के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाय. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत भीम मंडल के घर से मंडल टोला स्कूल तक फरजी आम सभा करवाकर पक्की सड़क का अवैध निर्माण किया जा रहा है. मालूम हो कि वार्ड पार्षद महेंद्र मंडल व सिकंदर मंडल ही अध्यक्ष एवं सचिव बनकर योजना की राशि को लूट रहे हैं. इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को लिखित शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. योजना संख्या 11-12 में रोहित के घर से रंगला मियां के घर तक बने नाले को पुन: तुड़वा कर फर्जी आम सभा करवाते हुए उसी स्थान पर योजना संख्या 12-13 के अंतर्गत पीसीसी सड़क का निर्माण कर दिया गया है. जो बाबूमान एवं बाबूमेमिंया के नाम से है. जो मुखिया पति के सगे-संबंधी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola